पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल
दाउदपुर/मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के लेजुआर गांव में दो पक्षों के बीच पूर्व से चले आ रहे विवाद में हुई मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमें नागेश्वर यादव, धनु यादव, मिथुन यादव, चिंता देवी, मधुबाला कुमारी आदि शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 6 माह पूर्व भी योगेंद्र यादव व नागेश्वर यादव के घर के बीच मारपीट हुई थी। रविवार की शाम भी दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया। जहां से गम्भीर रूप से घायल धनु यादव को चिकित्सक ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि समाचार प्रेषण तक थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नही हुई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग