जयंती पर याद किये गये भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
गोपालगंज। देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर जिलेवासियों ने उन्हें याद कर नमन किया। इस दौरान उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया। शहर के पोस्टऑफिस चौक पर स्थित देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के पास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां की प्रतिमा पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उपविकास आयुक्त सज्जन आर, नगर परिषद के मुख्य पार्षद हरेंद्र चौधरी सहित कई पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों के बीच टॉफी का भी वितरण किया। इसके पूर्व शहर के बिहार विकास विद्यालय के स्कूली बच्चों ने पीटी कर सभी लोगों का मनमोह लिया।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास