गोपालगंज: शार्ट सर्किट से ट्रांसफर्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
गोपालगंज। जिले के कुचायकोट के सिरसिया गांव में आज यानी शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गयी. जब सड़क के किनारे लगाए गए बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक धुआं निकलने लगा. और देखते ही देखते ट्रांसफार्मर में आग की लपटें तेज हो गई. ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा. बताया जा रहा है कि सिरसिया गांव में सड़क के किनारे बिजली का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इसी ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई.और धिरे- धिरे ट्रांसफार्मर की आग अब विकराल होते जा रहा है. यहाँ ट्रांसफार्मर के आग की वजह से सिरसिया बाबु टोला के दो घरों में भी आग लग गयी है. फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है.


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास