दिमागी रूप विक्षिप्त पुत्र ने पिता और बहन को मारा चाकू, पिता गंभीर रूप से घायलावस्था में सदर अस्पताल रेफर
मशरक(सारण)। पीएचसी में रविवार की देर शाम स्कार्पियो से पटना से सिवान जा रहें सवार पिता और बहन को गाड़ी में ही पुत्र ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में इलाज के लिए तरैया थाना द्वारा निकटम मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल पिता को बेहतर इलाज के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही इलाज के दौरान घायल पिता की पहचान सिवान जिले के सिवान सदर निवासी स्व महम्मद कमरुद्दीन के पैंसठ वर्षीय पुत्र डॉ हाफिज करमुल्लाह और घायल उनकी पच्चीस वर्षीय बेटी सालहा नाजनीन के रूप में हुई। घायल सालहा नाजनीन ने बताया कि वे दो दिन पहले अपनी अम्मी रवैया खातुन का इलाज कराने पटना ले गये थे और वही उनकी अम्मी की मौत इलाज के दौरान हों गयी। मृतक के शव को वापस सिवान लौटने के दौरान शीतलपुर मशरक सिवान हाइवे- 73 पर तरैया थाना क्षेत्र के गंडार पुल के पास बाथरूम जाने के बहाने उसका भाई जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है उसने गाड़ी रूकवाया और बाहर निकलते ही उसने चाकू निकालकर पिता के उपर वार कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं बचाने के दौरान सालहा नाजनीन भी घायल हो गई। घायलावस्था में हल्ला मचाने पर आसपास के लोगों ने मानसिक रूप से घायल को कब्जे में किया और तरैया थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची तरैया थाना ने घायलों की स्थिति गंभीर देख इलाज के लिए निकट के पीएचसी केन्द्र मशरक में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया और मानसिक रूप विक्षिप्त को तरैया थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग