केंद्रीय टीम ने की नल जल योजना की जांच
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत के तेतारपुर गांव में शनिवार को वार्ड नौ में सात निश्चय योजना के अंर्तगत हर घर नल का जल का जांच केंद्रीय टीम द्वारा किया गया। केंद्रीय टीम में संतोष कुमार व आदित्य कुमार समेत अन्य शामिल थे।जांच के दौरान निर्देश दिया गया की योजना में कोताही बर्दाश्त नही किया जाएगा। योजना में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ करने वालो की खैर नही है। टीम के सदस्यों द्वारा वार्ड नौ में नल जल की जांच की। इस दौरान टीम द्वारा नल से निकलने वाले जल का नमूना भी यहां अपने साथ ले गये तथा 15 घरों के सदस्यों से पूछ ताछ कर जांच किया गया। जिसमें समय पानी मिलता है कि नही और कब मिलता आदि पर जांच किया गया। इस मौके पर टीम के साथ बीडीओ श्रीनिवास, मुखिया अशोक साह,लेखपाल शोभा भगत व वार्ड सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग