विद्युत आपूर्ति पूर्ववत बहाल करने की मांग
सुभाष प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। जिला पार्षद अर्चना सिंह ने विद्युत कार्यपालक अभियंता पूर्वी छपरा को आवेदन देकर प्रखंड के कोंध एवं भोरहा पंचायतों में विद्युत आपूर्ति पूर्व की तरह पीएसएस उसरी चांदपुरा से बहाल करने की मांग की है। दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि प्रखंड में आयी बाढ़ के दौरान ओवरलोड के कारण इन पंचायतों में पीएसएस धेनुकी द्वारा विद्युत आपूर्ति की जा रही है। लंबी दूरी एवं अनियमित विद्युत आपूर्ति से इन पंचायतों के उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग