शिक्षा का अधिकार मानवाधिकार की अहम कड़ी: भंवर किशोर
छपरा (के. के. सिंह सेंगर/अर्जुन कुमार)। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित मानवाधिकार की पाठशाला में सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई ऐंजल द हेल्पिंग हैंड्स और एकमा में अवस्थित विज़ार्ड टेक कंप्यूटर एकेडमी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन परसागढ़ बाजार के पास किया गया।मानवाधिकार की पाठशाला कार्यक्रम के तहत सोशल सर्विस एक्सप्रेस के अध्यक्ष भंवर किशोर ने बताया कि आज समाज में सभी को शिक्षा से जोड़ना होगा। सभी वंचितों को शिक्षा के अधिकार मिले इसके लिए हमे आगे बढ़ कर सरकार के साथ हाथ से हाथ मिलाना होगा। श्री किशोर ने पाठशाला में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा मानवाधिकार की अहम कड़ी है।
ग्रामीण बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का हुआ वितरण:
विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित मानवाधिकार की पाठशाला में ग्रामीणों ने सक्रीय भागीदारी निभाई। ग्रामीण बच्चों के बीच स्कूल बैग में शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए विज़ार्ड टेक कंप्यूटर एकेडमी के निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज मानवाधिकार दिवस है और आज के दिन हमें स्वयं से वादा करना चाहिए कि हम किसी के भी अधिकार का हनन नहीं करेंगे और अपने अधिकारों के आवाज उठाते रहेंगे। मुख्य रूप से उपस्थित बच्चों को हाथ साफ करने के तरीके को बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से विनित कुमार, सबी हैदर, दिलीप राम, शिवजी राम, सुरेंद्र चौधरी सहित कई लोग शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग