अशोक पाठक बनाए गए जेपीयू वित्त परामर्शी
संजय कुमार पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय को नए वित्त परामर्शी मिल गए हैं। उक्त पद पर अशोक कुमार पाठक की नियुक्ति हुई है। शुक्रवार के दिन पदभार ग्रहण करने के लिए श्री पाठक विश्वविद्यालय पहुंचे तो जेपीयू के कुलपति डॉ फारूक अली ने उनको पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया एवं कहा कि आपके आने से हमारा विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों तक जाएगा इसको नई ऊंचाइयों तक ले जाने में आपका मदद चाहिए। बताते चलें कि श्री पाठक विश्वविद्यालय के इस पद को संभालने से पहले पूर्व भारतीय रेलवे सोनपुर में रेलवे चीफ डिप्टी विजिलेंस के पद पर थे। उनके पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जेपीयू के कुलपति डॉ फारूक अली, राकेश कुमार मेहता, डॉ हरीश चंद्र, प्रोफेसर एके सिंह, कुलानुशासक डॉ केडी सिंह एवं अन्य उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग