पंचमुखी महावीर मंदिर में 24 घण्टों का अखंड रामायण सम्पन्न
- मंदिर में हनुमानजी के 11 फिट ऊची मूर्ति है विराजमान
आशिफ खान। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। सारण जिले रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं 14 गोदना ब्रह्मटोली में स्थित पंचमुखी महाबीर मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। चौबीस घंटो तक चले इस अनुष्ठान की शुरुआत सुबह विधि- विधान के साथ हुई, इस दौरान भक्तों ने बारी- बारी से रामायण की चौपाइयों को पढ़ श्रीराम का महिमामंडन किया, साथ ही पाठ के समाप्ति के बाद हवन हुआ और भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। अनुष्ठान का आयोजन वैशाली जिले में पदस्थापित बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर यशवंत मिश्रा के द्वारा उनकी पुत्री के जन्म और शादी की ग्यारहवीं वर्षगांठ के मौके पर किया गया, इस दौरान बाल काण्ड, सुन्दर काण्ड, अयोध्या काण्ड, व अन्य श्लोकों, चौपाइयों और दोहों का वाचन हुआ, अखंड रामायण पाठ के साथ ही स्वामी सत्यनारायण की कथा और हवन भी कराया गया। ठंड ज़्यादा होने के बावजूद भी भक्तों ने आयोजन में भाग लेने में कोई कसर नही छोड़ी और अलाव जलाकर ग्रामीण भक्तों ने रामायण के पाठ को सुना। पंचमुखी महाबीर मंदिर में हनुमानजी की 11 फिट ऊंची मूर्ति विराजमान है जहाँ छपरा-सिवान के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से भी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पँहुचते है, यहाँ समय समय पर ऐसे अनुष्ठानों का आयोजन होते रहता है। इस अनुष्ठान को लेकर कार्यक्रम के आयोजनकर्ता ने बताया कि 24 घंटे में रामायण पाठ को पूरा करने का समय रहता है और यह अनवरत लगातार चलता है जिसमें कई लोग मिलकर क्रमबद्ध तरीके से थोड़े थोड़े देर के लिए पाठ करते हैं, इस अनुष्ठान में सभी ग्राम निवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग दिया। वहीं पुजारी गुड्डु मिश्रा व अनुराग मिश्रा ने बताया कि पंचमुखी हनुमान जी कृपा सभी पर बनी रहती है, कई पुश्तों से उनकी पूर्वज सेवा देते आ रहे हैं, सच्चे मन से मांगी गई सभी मनोकामनाएं पंचमुखी हनुमान जी पूरा करते हैं। इस पूजा में मुख्यरुप से भक्त बीरेंद्र मिश्रा, सुभम मिश्रा, साहिल मिश्रा, बिनी कुमारी, बिकास उर्फ भोदा मिश्रा, सुभाष पांडेय, केशवकान्त मिश्रा, मनोज मिश्रा, बनमाली दूबे आदि उपस्थित रहे।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि