मुखिया ने वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार करवा कर पेश की मानवता की मिसाल
- ठंड से हुई थी वृद्ध महिला की मौत, परिजन रहते है सिक्किम में
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक (सारण) प्रखंड के बहरौली पंचायत के अपने अनेकों-अनेक कारनामों के नाम से जाने वाले प्रखण्ड के बहरौली पंचायत चर्चित, बहादुर, तेजतर्रार, कर्मठ और जुझारू मुखिया अजित सिंह ने एक और मिशाल पेश की।मामला है कि बहरौली पंचयात के बहरौली कुँवर टोला गांव निवासी प्यारो कुँवर पति स्व सुदर्शन साह (उम्र 85 वर्ष) की मौत अचानक ठंड लगने से हो गई। वृद्ध की मौत तब हुई जब उसके घर मे कोई नही था। वृद्ध के सभी परिजन सिक्किम में रहते हैं। मृतक के दाह संस्कार की समस्या देख टोले के लोगों के द्वारा पंचायत के मुखिया अजित सिंह को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मुखिया अजित सिंह ने मृतक के दरवाजे पर पहुंच उनके परिजनों से फोन पर बात करने के बाद अपने निजी फंड से लकड़ी, कफ़न आदि समानों की व्यवस्था कराकर गांव वालों की मदद से अंतिम संस्कार कराई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग