हड़ताली नियोजित शिक्षक जरूरतमंद लोगों में वितरण कर रहे हैं खाद्यान्न
भेल्दी(सारण)। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से बचाव के लिए लॉक डाउन में शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वाधान में हड़ताली नियोजित शिक्षक भेल्दी थाना क्षेत्र के चांदचक, आरना, तकेया गांव के करीब चार दर्जन गरीब, कमजोर जरूरतमंद लोगों में खाद्यान्न का वितरण किया है। इस दौरान चार किलो चावल, दो किलो आटा का वितरण किया गया। मौके पर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, शैलेन्द्र यादव, ब्रजेश राय ने कहा नियोजित शिक्षकों को माह से वेतन नहीं मिला है। गत 17 फरवरी से अब तक अपनी मंगो को लेकर धरना पर डटे हुए है। इसके बावजूद भी कोरोना जैसे महामारी को रोकने में शिक्षकों ने गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया। गरीबो में हाथ धोने वाला साबुन बाटे। इस दौरान बिहार सरकार गरीबो से खेलवाड़ कर रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग