मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच राशन का किया वितरण
माँझी(सारण)। पूरे देश एवं राज्य में लॉक डाउन के कारण गरीब व कमजोर लोग विभिन्न शहरों से आकर अपने घरों में बैठे है। जिनके सामने भोजन पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। काम धंधा बंद हो जाने के कारण रोजाना मेहनत मजदूरी कर अपनी एवं अपने परिजनों का पेट पालने वाले लोगों के सामने अचानक संकट आ गया है। जिसको लेकर मांझी पश्चिमी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राहुल गुप्ता ने मेंहदीगंज स्थित अपने आवासीय परिसर में 51 गरीबों के बीच चावल दाल आटा आलू नमक व बिस्किट आदि का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजे हालात में गरीबों के भोजन की व्यवस्था बेहद जरूरी है। वितरण के दौरान मौके पर मुखिया राजेन्द्र राम, कृष्णा सिंह, पहलवान पीयूष ओझा, संजीव गुप्ता तथा नाना पाटेकर आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग