महागौरी की पूजा कर श्रद्धालुओं ने वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति के लिये की कामना
एकमा (सारण)। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये इन दिनों लॉकडाउन व सोशल डिस्टैंसिंग का पालन लोग कर रहे हैं। इसके चलते वासंतिक नवरात्रि के दौरान माता के श्रद्धालु भक्त अपने घरों में रहकर विधि-विधान से नवरात्रि के दौरान शक्ति स्वरूपा नव दुर्गा माता की आराधना व उपासना कर रहे हैं। घरों में ही दुर्गा सप्तशती के पाठ करते हुए भी देखे जा रहे वासंतिक नवरात्रि के आठवें दिन बुधवार को माता की महागौरी स्वरूप की उपासना भक्तों द्वारा की गई।
बुधवार की सुबह एकमा के पश्चिमी रेलवे गुमटी के समीप स्थिति जरती माई/जगदंबा माई के अलावा मांझी प्रखंड के खानपुर गांव स्थित जगदंबा माई मंदिर, नचाप के मोन तालाब किनी स्थित काली माता मंदिर व बोहटा नदी किनारे स्थित शिव राम जानकी मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर आदि में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा हवन-पूजन व आरती करके विश्व व्यापी कोरोना महामारी से शीघ्र मुक्ति दिलाने हेतु कामना की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग