चैत नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी माता की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगी वैश्विक महामारी से मुक्ति का वरदान
- हवन कर कोरोना को हराने का लिया संकल्प

गड़खा(सारण)। पूरे देश में जहां कोरोना की महामारी के कारण लॉक डाउन चल रहा है। वही भक्त अपने घरों में रहकर विधि विधान से नवरात्रि का पूजन, माता की आराधना के साथ दुर्गा सप्तशती के पाठ कर रहे हैं। भेल्दी के श्रीधर बाबा राधे कृष्ण मंदिर सरायबक्स में चल रही बासंतिक नवरात्र में आठवें दिन बुधवार को माता महागौरी स्वरूप का पूजन किया गया। साथ ही विश्व में फैल रही कोरोना वायरस महामारी से मुक्ति के लिए माता से वरदान मांगा गया। संत श्रीधर बाबा ने कहा कि जब भी मनुष्यों पर कोई भी संकट आया है। जगत जननी जगदम्बा ने उसका निदान की है और इससे भी देश दुनिया को मां और से बचाएंगी।
श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी ने बताया कि माता का सारा संसार सन्तान हैं। अखण्ड ज्योत, पूजन , अर्चना, पाठ, हवन के माध्यम से माँ से इस महामारी को रोकने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं। शीघ्र ही इस संकट की घड़ी दूर होंगी।आज मन्दिर में दुर्गा सप्तशती पाठ व नवरात्रि पूजन की पूर्णाहुति व श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा, हालांकि इस दौरान भी मन्दिर आम श्रद्धालुओं के लिए नही खुलेंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग