गरीबो के बीच राहत सामग्री का किया वितरण
मकेर(सारण)। कोरोना वायरस से आमजन की सुरक्षा को लेकर लॉकडाउन है। लेकिन पेट की आग को तृप्त करने के लिए भोजन की जरूरत होती हैं, इसको लेकर गंज मसूरिया निवासी समाज सेवी बिंदु राय ने लोगो को खाने पीने एवम साफ सफाई के लिए साबुन हैंडवाश, मास्क आदि का वितरण किया। साथ ही लोगो से कोई भी कठिनाई हो तो बेझिझक मोबाइल से बताने के लिए कहा, ताकि उनके जरूरत की समान उपलब्ध करा देंगे। ऐसी स्थिति में समाज सेवी बिंदु राय का कार्य को आमजन सराह रहे है। इस कार्य मे उनके पति इंजीनियर उपेंद्र राय भरपुर सहयोग कर रहे। इस मौके पर रामबाबू साह, शम्भू राय, लक्ष्मण साह, देवचन्द्र सहनी, रामचन्द्र सहनी सहित सैकड़ों लोगों के बीच खाद्यान का वितरण किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग