बाढ़ से सूखे पेड़ की जगह हुआ पौधारोपण
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र में आयी विनाशकारी बाढ़ के पानी से सूखे पौधों की जगह पर चरिहारा गांव में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चार दर्जन से ज्यादा फलदार आम,कटहल के पौधे लगाएं गये। पौधे लगाने में धर्मेंद्र सिंह उर्फ बिजली, गुड्डू कुमार उर्फ शशी भूषण, अरूण सिंह, श्रेया कुमारी, शौर्य कुमार ने भाग लिया। मौके पर अरूण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रर्यावरण सुरक्षा की लोकप्रिय योजना जल जीवन हरियाली योजना को देखते हुए पहले दौर में फलदार पेड़ लगाने का निर्णय लिया गया। वही गुड्डू कुमार उर्फ शशी ने बताया कि पृथ्वी को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए पेड़ का होना जरूरी है।मानव जीवन में पेड़ पुत्र के समान है जिसके लिए रविवार को फलदार पेड़ लगाने का अभियान चलाया गया है। वही उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि आप अपने जीवन में किसी भी आयोजन पर फलदार पेड़ जरूर लगाएं। वही खाली और चवर में पीपल,वट वृक्ष और औषधीय वृक्ष भी लगाएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग