जेपीयू के कुलपति ने प्रशासनिक भवन में लगाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत का डिस्पलेय बोर्ड
छपरा(सारण)। जयप्रकाश विद्यालय के प्रशासनिक भवन में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत (सात सामाजिक पाप) का डिस्पेल बोर्ड लगाया गया। कुलपति प्रो. फारूख अली ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर बोर्ड का अनावरण किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार पर ही दुनिया में शांति एवं सद्भाव आ सकता है। महात्मा गांधी हमेशा समानता के अधिकार के प्रति कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने ही समाज की संस्था से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना की है। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो. हरिश्चंद्र ने गांधी जी के द्वारा दिये गए सिद्धान्त, सात सामाजिक पापों का बोर्ड बनवा कर के निश्चित रूप से सराहनीय काम किया है। एनएसएस के समन्वयक ने कहा कि कुलपति ने इस तरह के बोर्ड को सोशल साइंस ब्लॉक, दूरस्थ शिक्षा विभाग एवं विज्ञान संकाय के मुख्य द्वार पर भी लगाया जाएगा। इस अवसर पर परिसंपदा पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार सिंह, महाविद्यालय निरीक्षक (विज्ञान) डॉ. अमरेंद्र कुमार झा, डॉ. विनय मोहन, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक मृणाल बंधु मिश्रा आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग