किसानों की आय दोगुनी करने की चौपाल में दी गई जानकारी
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनयक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। प्रखंड के नवादा पंचायत में कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा किसानों की आय दुगुनी करने के उद्देश्य से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।चौपाल में प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधन हरेंद्र मिश्रा, कृषि समन्यवयक संतोष सिंह, शैलेन्द्र किशोर, चंद्रशेखर सिंह, किसान सलाहकार साबित दास, अरुण सिंह, हरेंद्र मिश्रा आदि ने किसानों की आय बढ़ाने के ऊपर विशेष प्रकाश डाला। चौपाल में बकरी पालन व मछली पालन करके आय को बढ़ाये जा सकने की जानकारी दी गई। वहीं शैलेन्द्र किशोर ने गेंहू की बोआई कब तक करें। धान अधिप्राप्ति कैसे आवेदन कर एमएसपी पर राशि प्राप्त किया जाय, जो 1868 रुपये है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग