राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जिला पदाधिकारी ने किया जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक, लिये गये कई निर्णय

जिला पदाधिकारी ने किया जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक, लिये गये कई निर्णय

राष्ट्रनयक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण) सारण जिला कृषि टास्क फोर्स की जिला पदाधिकारी ने सोमबार को समीक्षात्मक बैठक किया जिनमें, जिला कृषि पदाधिकारी, सारण छपरा जिला सहकारीता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सारण छपरा, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सारण कार्यपालक अभियंता, लघु सिचांई प्रमंडल, सारण छपरा, विद्युत कार्यपालक अभियंता, आपूर्ति प्रमंडल पूर्वी/ पश्चिमी, छपरा तथा अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। जिला पदाधिकारी, सारण द्वारा की गयी विस्तृत समीक्षा में पायी गयी स्थिति एवं लिए गये निर्णय निम्नवत है –

  1. कृषि संबंधित योजनाओं की समीक्षा

आच्छादन- गेहूँ के आच्छादन के लक्ष्य 100000 हे0 के विरूद्ध 75450 हेक्0 आच्छादन प्रतिवेदित किया गया है। बीज वितरण के संदर्भ में बताया गया कि गेहूँ फसल के लिए 14500 क्वी0 के लक्ष्य के विरूद्ध 12500 क्वी0 बीज का वितरण किया जा चूकाँ है। कल आये रैक से अमनौर एवं मकेर में आज वितरण किया जा रहा है तथा आज रात में जो रैक आ रहा है उससे मढ़ौरा अंचल में कल बीज का वितरण किया जाना है। उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उर्वरक प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिला पदाधिकारी, सारण के निर्देशानुसार उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं/ डीलर की जाँच करायी गयी है जिसमें से दोषी पाये गये 14 उर्वरक विक्रेता एवं 16 बीज विक्रेताओं को दोषी पाते हुए उनका लाईसेंस रद्द कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी, सारण द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी, सारण को क्षेत्र में सत्त भ्रमणशील रहते हुए इन विक्रेताओं एवं इस प्रक्रिया का सत्त निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करने तथा अनियमितता पाये जाने की स्थिति में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

  1. फसल अवशेष प्रबंधन एवं किसान चैपाल

जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 31 दिसम्बर 2020 तक किसान चैपाल कराये जाना है। वर्तमान में 175 चैपाल कराया जा चुँका है जिसमें किसानों को सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए पम्पलेट आदि का वितरण किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी, सारण द्वारा पुनः विभागीय निर्देश कि ओर उनका ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया गया कि मिट्टी की गुणवता को बरकरार रखने एवं वायु प्रदुषण को रोकने हेतु फसल अवशेष को नहीं जलाने संबंधित विभागीय निर्देश के लिए माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी जिलों के हवाई सर्वेक्षण से आकलन किया जाना है। अतः जिला कृषि पदाधिकारी, सारण को उनके अधिनस्थ कृषि पदाधिकारियों/ कर्मियों के माध्यम से किसानों को इसकी जानकारी से अवगत कराने तथा इसके लिए दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति/ किसानों की पंजीकरण तीन साल के लिए रद्द करते हुए सभी प्रकार के कृषि अनुदान/ अनुदान से वंचित रखने संबंधित निर्देश से अवगत कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

  1. प्रधान मंत्री कृषि सम्मान निधि

जिला कृषि पदाधिकारी, सारण द्वारा बताया गया कि इस योजना अंतर्गत कृषि समन्वयक के स्तर पर 4407, अंचल अधिकारियों के स्तर पर 13188 एवं अपर समाहत्र्ता, राजस्व के स्तर पर 1872 लंबित आवेदन के समुचित जाँच कर अग्रसारण की कार्रवाई की जा रही है। जिला पदाधिकारी, सारण द्वारा उन्हें स्वयं एवं अधिनस्थ पदाधिकारियों के माध्यम से इसकी जाँच करते हुए अपात्र लाभुकों को गलत भुगतान की स्थिति में राशि की वसूली एवं दोषी व्यक्तियों/ कर्मियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।