बनियापुर पुलिस ने पाँच लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
राष्ट्रनयक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर बनियापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ख़बसी गांव से पाँच लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस गस्ती के दौरान सूचना मिली थी कि ख़बसी गांव निवासी संजय राय के यहाँ चोरी-छिपे शराब की विक्री की जारी है,जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस को देख धंधेबाज भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से दबोच लिया गया।तलाशी के क्रम में धंधेबाज के घर से पांच लीटर देशी शराब बरामद किया गया।मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग