नगरा में हुए गोलीकांड में प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। नगरा ओपी थाना क्षेत्र के कादीपुर पवन मैरेज हॉल के समीप हुए बीते रविवार को गोलीकांड मामले में घायल बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा गांव निवासी नरेंद्र कुमार सिंह ने अपने फर्द बयान में पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।दिए हुए फर्द बयान में उन्होंने कहा है कि चेतन छपरा गांव निवासी दवेंद्र मिश्रा के पुत्र हर्षित कुमार उर्फ आदित्य विनायक,रविन्द्र मिश्रा के पुत्र मुकुल कुमार मिश्रा उर्फ रोबिन,मकसूदन सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ राज कुमार,विजय नरायन सिंह के पुत्र मणिभूषण सिंह ने मुझे घेरकर गाली गलौज कर कट्टा निकाल कर मुझे गोली मारकर फरार हो गए।वहीं इस सबंध में प्रभारी ओपीध्यक्ष नित्यनाद राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग