कोहड़ा बाजार में समाजसेवी शिववचन प्रसाद की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। कोहड़ा बाजार स्थित आवासीय परिसर में बुधवार को दिवंगत समाजसेवी शिववचन प्रसाद की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए और उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 1929 में किसान परिवार में जन्मे शिववचन बाबू ने आगे चल कर ट्रेड यूनियन से भी जुड़ कर मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी। क्षेत्र में समाजिक व राजनीतिक-कार्यों की पृष्ठ-भूमि तैयार करने में उनके बहुमूल्य योगदान को नही भुलाया जा सकता। वे अपने जमाने के फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी थे।स्व. शिववचन बाबू के सुपुत्र ओमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि वे आदर्श पिता और हम सबके प्रेरणास्रोत थे। कामरेड अरुण कुमार ने उनसे जुड़े संस्मरण की चर्चा की। श्रद्धांजलि सभा में रालोसपा के जिलाध्यक्ष डॉ अशोक कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद सिन्हा, श्यामसुंदर सिंह कुशवाहा, तारकेश्वर सिंह, संजय शान, जनार्दन प्रसाद, जयप्रकाश प्रसाद, भोला प्रसाद, राजकुमार राय, शिवबालक सिंह, विश्वामित्र सिंह, विजय सिंह, शिवनाथ सिंह कुशवाहा, सुमन गिरि, केदारनाथ शर्मा, अच्छेलाल प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, मंजय प्रसाद, राजेश प्रसाद, मंटू सिंह, अजय शंकर प्रसाद, रमाकांत प्रसाद, धर्मेन्द्र प्रसाद, सिकंदर मियां, जितेंद्र प्रसाद, व्यास रवींद्र सिंह, अनिल कुमार कुशवाहा, आद्याशरण सिंह, राजेश वर्मा, राम सरीखन सिंह, शिवनाथ पूरी आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग