शाहपुर ने ओल्हनपुर को हराया
मुरारी स्वामी की रिर्पोट।
गड़खा (सारण)। प्रखण्ड के अख्तियारपुर गांव में फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें ओल्हनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 97 रन ही बना सकी,जवाबी करवाई करते हुए शाहपुर ने एकतरफा अंदाज में इसमैच को 11 वें ओवर में ही 3 विकेट से मैच जीत लिया।मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले नाहिद अख्तर को 11 सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया।टूर्नामेंन्ट में सबसे बेहतरीन खेल दिखाने के लिए गौतम को मोबाइल फ़ोन दिया गया।इस टूर्नामेंन्ट के अतिथि में शुमार राजद के युवा अध्यक्ष उमा राय ,रामपुर पंचायत के मुखिया दिनेश राय , शिवमोहन राय के सौजन्य से विजेता और उपविजेता कप दिया गया।कॉमेंट्रीअमरजीत कुमारगुप्ता एवमं शैलेश सिंह ने किया।आयोजनकर्ता में शाहिल पांडेय और सुमितपांडेय थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग