ट्रेक्टर ने बाइक सवार को मारी ठोकर
मुरारी स्वामी की रिर्पोट।
गड़खा (सारण)। छपरा- मुजफ्फरपुर एन एच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के फुर्सतपुर चौक के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलों में ताजपुर के जई छपरा निवासी विख्यात पांडेय और गोपाल पांडेय बताए जाते हैं। दोनों अपने घर से मुजफ्फरपुर जा रहे थे।तभी दुर्घटना हो गई, स्थानीय लोगों ने घायलों को गड़खा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।धक्का मारने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग