नहर के पईन को अतिक्रमण मुक्त कराने की डीएम से मांग
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी पूर्वी पंचायत के समाजसेवी व भावी मुखिया प्रत्याशी नागेन्द्र ठाकुर ने जिलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर कथित दबंग व्यक्तियों द्वारा पईन को अतिक्रमण से मुक्त कराने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने आवेदन के माध्यम से कहा है कि जल जमाव के चलते भी सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सैकड़ों एकड़ फसल भी बर्बादी के कगार पर है। वहीं गन्दे जल जमाव से संक्रामक रोग फैलने का ख़तरा बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग