पीड़िया पर्व के मद्देनजर राम घाट पर व्रतियों की भीड़ उमड़ी

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी/दाउदपुर (सारण)। भाई बहन के सामाजिक व आध्यात्मिक रिश्ते को परिभाषित करने वाला तथा भोजपुरी भाषी क्षेत्रों में प्रचलित पीड़िया पर्व के मद्देनजर राम घाट पर भारी भीड़ उमड़ी। डीजे युक्त दर्जनों चारपहिया पिकअप तथा ट्रैक्टर पर सवार युवतियों ने सरयु में पीडिया प्रवाहित कर पर्व का विधिवत समापन किया। इस दौरान रामघाट पर भारी भीड़ उमड़ी। डीजे की धुन पर थिरकती युवतियां आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थीं। वाहनों की लंबी कतार को नियंत्रित करने के लिए मांझी पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मांझी थाने में पदस्थापित पीएसआई अल्का सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस ने अज्ञात अनहोनी से बचने के लिए भीड़ को घण्टों नियंत्रित किया। कई युवतियों ने बताया कि गोवर्धन पूजा में प्रयोग में लाये जाने वाले गाय के गोबर का एक एक पीडिया को साक्षी मानकर बहनें अपने भाइयों के लिए ईश्वर से मन्नत मांगती हैं। गोबर के उक्त पीडिया के साथ कथित रूप से भाईयों की पीड़ा को पीडिया के रूप में नदी में प्रवाहित करती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग