नर सेवा ही नारायण सेवा: मनोज सिंह
छपरा (के. के. सिंह सेंगर/चंदन कुमार)। जलालपुर प्रखंड के ऊमधा गांव में प्रसिद्ध समाजसेवी व भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने अपने आवास परिसर में बढ़ती ठंड को देखते हुए अपने गांव के जरुरतमंदों के बीच अपनी माताजी के कर कमलों से कंबल का वितरण कराया। इस अवसर पर मनोज सिंह उर्फ पप्पू भैया की मां फूल कुमारी देवी के हाथो गरीब और बुजुर्गो को कंबल ओढ़ाया गया और ठंड से बचने की सलाह दी गई। इस सराहनीय पहल की सराहना ग्रामीणों ने की है। मनोज सिंह ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। हम समाज के गरीब गुरबों के सहयोग के लिए हमेशा काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इस अवसर पर पिंटू सिंह, मुखिया सुमित सिंह, राजेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, राजेश सिंह के साथ अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग