आरटीपीएस काउंटर पर हो– हंगामा कर रहे मनचलें युवक को पकड़, शर्तो के साथ छोड़ा गया
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर हो- हंगामा कर रहे युवक को अंचल गार्ड से पकड़वा बीडीओ ने शरारती युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। मामला शनिवार को दोपहर बाद कि बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरटीपीएस काउंटर पर एक युवक किसी बात को लेकर संबंधित कर्मियों के साथ गाली- गलौज करने लगा। जिसको लेकर प्रखंड कार्यालय में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जिसके बाद प्रखंड कार्यालय में उपस्थित बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने शरारती युवक को अंचल गार्ड से पकड़वाकर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि युवक द्वारा अपनी गलती को स्वीकार करते हुए आगे से ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा उक्त युवक को छोड़ दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग