बनियापुर तथा सहाजितपुर थाना परिसर में सीओ स्वामीनाथ राम ने लगाया जनता दरबार
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर तथा सहाजितपुर थाना परिसर में सीओ स्वामीनाथ राम ने जनता दरबार लगाया। सीओ ने जनता दरबार में आये एक दर्जन जमीन सम्बन्धी ममलो का निष्पादन किया। सीओ ने बताया कि बनियापुर में नए तथा पुराने मिलाकर सात तथा सहाजितपुर में छह मामलों का निष्पादन किया गया। सभी मामले जमीन सम्बंधित थे। जानकारी हो कि कोरोना को लेकर जनता दरबार के आयोजन पर रोक लगा दी गई थी। जनता दरबार के शुरू होने से परिवादियों को मामले के निष्पादन में सहूलियत मिलेगी। सीओ ने बताया कि जनता दरबार के आयोजन में कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग