21 दिसंबर को कोपा में ऐतिहासिक होगा किसान सम्मेलन: अमरजीत कुमार सिंह
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा/दाउदपुर (सारण)। मांझी विधानसभा क्षेत्र का किसान सम्मेलन आगामी 21 दिसंबर को कोपा में आयोजित होगा। इस आशय की जानकारी बीजेपी युवा नेता अमरजीत भाजपा की ओर से कुमार सिंह ने दी।जिसमे उन्होंने बताया कि उक्त सम्मलेन में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव एवं महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल मुख्य रूप से सम्मिलित होंगे। जिसकी तैयारी को लेकर कोपा मे बैठक आहूत की गई। सम्मेलन को सफल बनाने हेतु पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश सांसद महराजगंज जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने दिया। बैठक में युवा बीजेपी नेता मांझी विधानसभा क्षेत्र के अमरजीत कुमार सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक होगी यह किसान सम्मेलन। वहीं जिला उपाध्यक्ष सह मांझी विधानसभा प्रभारी बृजमोहन सिंह ने आगे की रणनीति पर चर्चा कर विचार विमर्श किया।बैठक में जलालपुर मंडल अध्यक्ष ढुनमुन कुमार सिंह, मांझी के दोनों मंडल अध्यक्ष जयकिशोर सिंह, मनोज प्रसाद, हेमनारायण सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडेय भारत मांझी,पंकज सिंह, अनिकेत वत्स सहित अन्य शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग