पूर्व प्रभारी प्रचार्य हरि मोहन बाबू के निधन पर शोकसभा का हुआ आयोजन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। नन्दलाल सिंह कॉलेज जैतपुर-दाउदपुर के परिसर में पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. हरि मोहन सिंह के निधन पर शनिवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। बता दें कि उनका आकस्मिक निधन विगत 18 दिसम्बर को हो गया। प्रो. हरि मोहन सिंह नंदलाल सिंह महाविद्यालय में इतिहास विभाग के लम्बे समय तक विभागाध्यक्ष थे। वह वर्ष 2002 से 2003 तक प्रभारी प्राचार्य रहे। जिनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा।शोकसभा को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ के. पी. श्रीवास्तव ने कहा कि वे बहुत ही कर्मठ और शिक्षा प्रेमी शिक्षक थे। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य रहते हुए महाविद्यालय के विकास की गाथा लिखा। हरि मोहन बाबू मृदभाषी व व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी इंसान थे। वही एसोसिएट प्रोफेसर डॉ कमल जी ने बताया कि विनोद बाबू उन्हें युवा तुर्क कहा करते थे। इस दौरान उनकी स्मृति में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक तथा गैर शैक्षणिक कर्मचारी दो मिनट का मौन रखकर उन्हें स्मरण किया। शोक सभा मे डॉ आफ़ताब आलम, स्वर्गदीप शर्मा, जीडी. राठौर, डॉ उपेन्द्र कुमार, डॉ आशीष कुमार, डॉ. दिनेश पाल, धनंजय कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, संजय सिंह, आजाद भगत सिंह, आलोक कुमार, चारु उराँव, राजकुमार सहित अन्य शिक्षकगण शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग