इलेक्ट्रॉनिक दुकान से गेट तोड़ 12 एलईडी टीवी चोरी
राष्ट्रनायक न्यूज़
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन पोखरा बाजार अवस्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान से गेट का ताला तोड़ रविवार की रात लाखों रूपये के एलईडी टीवी चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की गई दुकान के प्रोपराइटर संतोष कुमार गुप्ता पिता शिवजी साह ने बताया कि प्रतिदिन की भांति रविवार देर शाम तक दुकान चलाकर घर चलें गये मध्य रात्रि में चोरी की घटना की जानकारी मिली जो दुकान पहुंचे तो गेट का ताला तोड़ कर दुकान के अन्दर से 12 एलईडी टीवी चोरी कर ली गई है।चोरी गई एलईडी की कीमत डेढ़ लाख बतायी जा रही है। मौके पर थाना पुलिस को सूचना दी गई। घंटों बाद पहुंची थाना गश्ती दल ने मामले में जांच पड़ताल की। वही चोरी की गई टीवी को चोरों द्वारा ले जाते समय बगल के शिव मंदिर के पास एक टीवी फेका हुआ पाया गया। मामले में पीड़ित द्वारा थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग