मशरक में दोपहर तक आरटीपीएस काउंटर बंद, युवकों ने किया हंगामा
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड कार्यालय अवस्थित आरटीपीएस काउंटर मंगलवार की दोपहर तक नही खुलने से जाति आवासीय आय बनवाने आये लोगों ने परिसर में हंगामा करने लगे घंटो हंगामें की खबर पाकर सीओ ललित कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच युवकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मौके पर लाइन में लगे युवकों ने बताया कि वे सुबह से ही लाइन में लगें हैं पर दोपहर तक काउंटर नही खुला। आक्रोशित युवकों ने बताया कि इंडियन आर्मी की 13 फरवरी से बहाली निकली हुई हैं उसी में आय,जाति,आवासीय बनवाना है उसी के लिए लाइन में लगें हैं पर दोपहर तक काउंटर नही खुला है। मामले में प्रधान लिपिक महेश राम से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि कर्मचारी अभी तक नही आये हैं। काउंटर पर नसीम अहमद और धीरेन्द्र शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। आक्रोशित युवकों ने जिलाधिकारी सारण को फोन से शिकायत दर्ज कराई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग