अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर थाना क्षेत्र के निकुम्भ सेमरी गांव में छापेमारी कर 9 लीटर देशी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति निकुम्भ सेमरी गांव निवासी राजकुमार सिंह का पुत्र मंटू सिंह और सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कटसा गांव निवासी मो जालीम मियां का पुत्र मजरूल हक है। सअनि अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुँची पुलिस बल को देख कर भाग रहे दोनों व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ा गया।पुलिस ने दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग