सिगरेट की रुपये मांगने पर आधा दर्जन युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी, गल्ले से निकाले तीन हजार रूपये
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सिगरेट की रुपये मांगने पर आधा दर्जन युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर गल्ले से तीन हजार रूपये निकाल ली। मामला थानाक्षेत्र के खाकी मठिया बाजार की है। मामले की प्राथमिकी पीड़ित दुकानदार शिवशंकर सिंह ने दर्ज कराई है। मामले में मढ़ौरा थाने के मोथहा निवासी सौरभ कुमार, अमित तिवारी, मन्नू सिंह, भोला दुबे, गोलू कुमार तथा राहुल कुमार को नामजद किया गया है। बताया गया है कि नामजद एकजूट होकर आए। सौरभ ने एक सिगरेट मांगी। जब पैसे मांगे गए तब सभी एकजूट होकर मारपीट शुरू कर दी। विरोध पर सभी ने जमकर पिटाई की और गल्ले में रखे तीन हजार रुपये भी निकाल लिए। पुलिस मामले की अनुसन्धान में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग