राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पूर्णियाँ: कोरोना टीकाकरण की तैयारियों पर मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन

कोरोना टीकाकरण की तैयारियों पर मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन

  • सीफ़ार के सहयोग से कार्यशाला का हुआ आयोजन
  • 15 जनवारी के बाद प्रथम चरण के टीकाकरण की होगी शुरुआत
  • कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता लाने में मीडिया ने निभाई अहम भूमिका

पूर्णियाँ। कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले में तैयारियां की जा रही है. 15 जनवरी के बाद से टीकाकरण के प्रथम चरण की शुरुआत जिले में की जाएगी. उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बुधवार को सदर अस्पताल के प्रतिरक्षण सभागार में सेंटर फ़ॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के सहयोग से कोविड टीकाकरण पर आयोजित मीडिया कार्यशाला के दौरान कही. डॉ. शर्मा ने बताया कोरोना संक्रमण काल में मीडिया ने लोगों को जागरूक करने में अहम् भूमिका अदा की है. उन्होंने लोगों को टीकाकरण के प्रति फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की. उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी संक्रमण काल में लोगों तक सही जानकारी पहुँचाने के लिए धन्यवाद करते हुए टीकाकरण काल के दौरान भी उसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की.

15 जनवरी से होगी प्रथम चरण के टीकाकरण की शुरुआत :

डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण की शुरुआत संभवतः 15 जनवरी से प्रारंभ हो जाएगी. प्रथम चरण में सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य कर्मियों एवं आईसीडीएस कर्मियों को टीकाकृत किया जाना है. सभी स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है. अब तक 13500 लोगों का रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर हो चुका है. वैक्सीन के भंडारण के लिए जिले में 13854 मशीन आ चुकी है. इसके अलावा जिले को 10 आईएलआर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिसमें 08 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में व 02 सदर अस्पताल में उपलब्ध रहेगी. लोगों को कोरोना टीका लगाने के लिए 540 स्वास्थ्य कर्मियों को भी चिन्हित किया जा चुका है. स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एवं आमलोगों को उनके निकटवर्ती मतदान केंद्रों पर ही टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. एक सत्र में अधिकतम 100 लोगों को टीकाकृत किया जाना है. कार्यशाला में सिविल सर्जन ने सेन्टर फ़ॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं मीडिया के साथ बेहतर समन्यवय स्थापित करते हुए लोगों तक सही जानकारी देने की सराहना की है.

लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने में मीडिया ने निभाई अहम भूमिका :

कार्यशाला में डीआईओ डॉ. सुभाष चन्द्र पासवान ने बताया कोरोना संक्रमण से बचाव के आसान तरीके होने के बावजूद पूरी दुनिया को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है. इसके लिए लोगों की उदासीनता और जागरूकता की कमी को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. मास्क का नियमित उपयोग, शारीरिक दूरी का ध्यान और नियमित अंतराल पर हाथों की सफाई मात्र से लोगों का संक्रमण से बचाव सम्भव है. जनसमुदाय को इसके प्रति जागरूक करने में अबतक मीडिया ने अहम भूमिका निभाई है. कोरोना टीकाकरण की सफलता में भी मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है. प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को व दूसरे चरण में पैरामिलिट्री और वयोवृद्ध लोगों को टीका लगाया जायेगा. आशा कर्मियों के माध्यम से वृद्ध जनों की सूची तैयार की जा रही है. टीका लगाने के लिए लोगों को आईडी प्रूफ के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना होगा. टीकाकरण सत्र स्थल पर सत्यापन कर्ता के द्वारा आईडी सत्यापित करने के बाद लोगों को टीका लगाया जायेगा. टीकाकरण के बाद लोगों को आधा घंटा टीकाकरण स्थल पर ही रहना है ताकि टीका के प्रतिकूल प्रभावों की निगरानी चिकित्सक द्वारा की जा सके. जबतक सभी लोगों को टीका नहीं लग जाता तब तक मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, हाथों की सफाई ही बचाव के जरिया है. उन्होंने बताया लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधित सही जानकारी उपलब्ध कराने में सेन्टर फ़ॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) की भी अहम भूमिका रही है.

कोविड टीकाकरण काल में भी मीडिया का सहयोग जरूरी :

कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी डॉ. आर. पी. सिंह ने कहा कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में स्वास्थ्य कर्मी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है लेकिन कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता लाने में मीडिया की भूमिका सराहनीय है. इसे आगे भी बरकरार रखने की जरूरत है जिससे लोगों का टीकाकरण समुचित रूप से सम्पन्न हो सके.

वहीं जिला प्रशासन की ओर से डीपीआरओ दीपक चंद्र देव ने भी कोरोना संक्रमण के मुश्किल दौर में मीडिया की महत्वपूर्ण भागीदारी को सराहा. उन्होंने कहा टीकाकरण की सफलता के लिए एक बेहतर वातावरण का निर्माण जरूरी है. इसके लिए मीडिया को सकारात्मक भूमिका निभानी होगी. कार्यशाला में डब्लूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. दिलीप कुमार ने भारत में निर्माणाधीन टीका के विभिन्न चरणों की जबकि यूएनडीपी से सोमेश सिंह ने टीकाकरण के प्रक्रिया सम्बंधित जानकारी दी.
इस दौरान डीआईओ डॉ. सुभाष चन्द्र पासवान, कोविड के नोडल पदाधिकारी डॉ. आर. पी. मंडल, जिला प्रशासन की ओर से डीपीआरओ दीपक चंद्र देव, डब्लूएचओ के जोनल समन्यवक डॉ. दिलीप कुमार, यूएनडीपी से सोमेश सिंह, केयर इंडिया से डिटीएल आलोक पटनायक, डीपीओ चंदन सिंह, यूनीसेफ से विश्वजीतपात्रा व सेन्टर फ़ॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) से प्रमंडल कार्यक्रम समन्यवक धर्मेंद्र रस्तोगी, मीडिया समन्यवक अमन कुमार साह, कोविड कोऑर्डिनेटर पंकज झा, दिनकर कुमार के साथ विभिन्न मीडिया कर्मी उपस्थित रहे.