नव वर्ष का शिक्षक अवकाश तालिका के निर्माण के लिए डीएओ ने संघ के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
- अंतिम साल के विदाई एवं नव वर्ष के आगमन पर शिक्षकों ने आयोजित किया मिलन समारोह
छपरा(सारण)। नव वर्ष 2021 का शिक्षक अवकाश तालिका के निर्माण को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी शिक्षक संगठनों की बैठक बुलाई गई। जिसमें सभी संगठन के जिला प्रतिनिधि भाग लिया। और एक अपबंधिक अवकाश तालिका का निर्माण किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि 31 दिसम्बर को इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। तत्पश्चात् अंतिम साल की विदाई और नूतन साल के आगमन के शुभ अवसर पर सभी शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा शहर रामजयपाल कॉलेज के कैम्पस में स्थित लक्ष्मी नारायण यादव अध्ययन केन्द्र में मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर नूतन वर्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक नेता एवं संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद यादव, अरविन्द यादव, मंजीत तिवारी, मुन्ना कुमार, सुभाष कुमार, विजय राम, मोहम्मद इस्राइल जी, डा.राजेश यादव, आलोक सिंह , सुमन, विकास कुमार, रविन्द्र प्रसाद यादव, रमाशंकर कुमार, संतोष कुमार, पूर्व BEO डॉ द्विजेन्द्र राय, उमेश प्रसाद, अरूण राय, शहजाद आलम, पुश्पेन्द्र पांडेय, उमेश राय, राजेश कुमार राय, विजय, अमित कुमार, अनिल कुमार, संजय राय, अजय कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग