शराब के नशे में धुत कार सवार गिरफ्तार, वाहन जब्त
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक पुलिस ने तरैया मोड़ के पास खड़ी कार को जांच करने पहुँची तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुअनि विनोद कुमार सिंह ने पुलिस बल की मदद से वाहन में सवार चालक सहित 4 लोग नशे की हालत में गिरफ्तार किया थाने लेकर गई जहाँ ब्रेथ एनलाइजर से जांच के बाद अधिक मात्रा में अल्कोहल लेने की पुष्टि हुई।थानाध्यक्ष के निर्देश पर वाहन जब्त कर चालक बिक्की कुमार झारखंड, आनन्द मणि , समरजीत सिंह लालगंज सहित चारो को शराबबन्दी के बाद भी शराब का सेवन करने की प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा भेजा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग