मांझी घाट पर यूपी की सीमा में स्थित वीयर की दुकान पर एकमा के युवक की गोली मारकर हत्या
- यूपी पुलिस शिनाख्त का कर रही है प्रयास

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। यूपी-बिहार की सीमा पर यूपी के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में स्थित मांझी घाट पर एक वीयर की दुकान के समीप गुरुवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ बाजार के समीप स्थित ऐकड़ीपुर दक्षिण टोला कनिवासी एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की शिनाख्त एकमा थाने के परसागढ़-ऐकड़ीपुर दक्षिण टोला निवासी स्व. मनोज सिंह के पुत्र सोनू सिंह उर्फ टोटी के रूप में हुई है। घटना के बाद यूपी पुलिस द्वारा हत्या की सूचना परिजनों को दे दी। वहीं परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने मित्रों के साथ घटना स्थल तक गया था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अपराध कर्मी एक साजिश के तहत वीयर दुकान से लगभग 200 गज दूर नदी किनारे उस युवक को ले गए। इसके बाद वे सीने में गोली मारकर फरार हो गए। संवाद प्रेषण तक पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग