आम आदमी पार्टी के महासचिव विभूति तिवारी ने जन्मदिन पर पौधरोपण किया
- पार्टी के वरीय नेताओं व इष्ट मित्रों ने दी जन्मदिन पर बधाई
छपरा (के. के. सिंह सेंगर/वीरेश सिंह)। सारण जिला आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव व मांझी प्रखंड के नचाप गांव निवासी विभूति नारायण तिवारी को जन्मदिन की वर्षगांठ के अवसर पर माता-पिता सहित इष्ट मित्रों व सगे-संबंधियों ने हार्दिक बधाई व शुभ आशीर्वाद दिए हैं। अपने जन्मदिन पर आप नेता श्री तिवारी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया है। एकमा बाजार के ऋद्घि-सिद्घि कॉम्प्लेक्स में आयोजित सादे समारोह में उनके मित्र मुकेश कुमार सिंह ने केक कटवाकर बधाई दी साथ ही मौजूद सभी मित्रों का मुंह मीठा कराया। श्री तिवारी को बधाई व शुभाशीष देने वालों में संजीत कुमार ओझा बंटी, पत्रकार वीरेश सिंह, के. के. सिंह सेंगर, अमित सिंह, वीरेन्द्र कुमार यादव आदि शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग