वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार
मांझी/दाउदपुर (सारण)। वाहन जांच के दौरान दाउदपुर थाना पुलिस ने दाउदपुर चट्टी के समीप चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी, एसआई उमेश पांडेय, एएसआई अशोक कुमार व जवान प्रमोद कुमार, शिवपूजन प्रसाद आदि के साथ दाउदपुर चट्टी पर सघन वाहन जांच अभियान में लगे थे। इसी क्रम में काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार युवक पुलिस को देख कर भागने लगा। जब उसका पीछा कर पकड़ा गया और कागजात की मांग की गई तो प्रस्तुत नही किया। जब नाम पता पूछा गया तो बहाने बनाने लगा। जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह एकमा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी स्व. रामेश्वर सिंह का पुत्र अंकु कुमार सिंह बताया। उसके पास से झोले में रखा बीआर 04 के/ 7641 अंकित नम्बर प्लेट भी पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की बाइक जप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर एवं आवश्यक पूछ ताछ के उपरांत गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग