आग लगने से मची अफरा-तफरी
पानापुर (सारण)। थाना मुख्यालय स्थित तुर्की पानापुर बाजार के एक घर के तीसरे मंजिल पर अचानक आग लग जाने से बाजार अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पानापुर बाजार में रसौली गांव निवासी बिरेंद्र चौरसियांं का एक घर है। जिसमें निचले हिस्से में दूकान चलता है। जबकि उपर परिवार के सदस्य रहते है। गुरुवार की सुबह तीसरे मंजिल पर स्थित कर्कटनुमा किचेन में घर की महिलाएं खाना पकाकर खाने पीने में व्यस्त थी। इसी बीच चूल्हें में बची चिंगारी से अचानक आग लग गई।आग की लपटों को देख पूरे बजार में हड़कंप मच मच गया। सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।इस बीच सूचना मिलने पर थाने में मौजूद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची एवं आग पर काबू पा लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग