शहीद रघुनंदन क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा प्रखंड के नौतन गांव स्थित वन देवी के खेल के मैदान में शहीद रघुनंदन क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन शहीद रघुनंदन के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ रामसिंगार सिंह के द्वारा किया गया। पहले दिन का मुकाबला ताजपुर व मुबारकपुर एवं गुर्दाहा व बंगरा के टीमों के बीच हुआ। पहले दिन के टूर्नामेंट में ताजपुर ने मुबारकपुर व गुर्दाहा ने बंगरा टीम को पराजित किया। इस मौके पर आयोजक रुपक सिंह, रविरंजन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, त्रिभुवन सिंह, भूषण कुमार, बबलू उपाध्याय, उपेंद्र यादव, ई भूषण सिंह, संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग