तालाब से मछली हुई चोरी,जांच में जुटी पुलिस
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक के समीप एक तालाब से लगभग 20 हजार रुपये की मछली चोरी हो गयी।खैरा गांव निवासी संजय महतो ने खैरा थाना में दिए हुए अपने आवेदन में हल्दी छपरा गांव के चार लोगों को नामजद तथा पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।उन्होंने दिए हुए आवेदन में कहा है कि 30 दिसंबर की रात में मछली की चोरी हुई तथा 31 दिसम्बर को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया।पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष बिकाश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच प्रताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग