जगन्नाथ प्रसाद सिंह की 104 वी जयंती मनाई गई
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
डोरीगंज (सारण)। डोरीगंज।शिक्षक राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ देश के नवनिर्माण के बुनियाद होते हैं। उनकी वाणी में समाज व देश के भविष्य होते हैं तथा आचरण में ईश्वर के दर्शन होते हैं। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता श्री निवास सिंह ने शिक्षाविद एवं शिक्षक स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद सिंह के 104 जयंती समारोह में कहीं। जगन्नाथ प्रसाद सिंह शोध एवं स्मृति संस्था के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन उच्च विद्यालय कुदरबाधा में जदयू नेता प्रो मृत्युंजय हिमांशु अध्यक्षता में हुई। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सिंह के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि श्री सिंह की जीवनी व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सुरेंद्र सिंह सूरज, गड़खा भाजपा अध्यक्ष प्रो हरेंद्र कुमार सिंह जय नाथ प्रसाद सिंह मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह जदयू नेता राणा सिंह पिंटू योगेंद्र सिंह सोनू सिंह, सुजीत सिंह, सन्तोष सिंह, नीरज सिंह, निशिकांत सिंह, बिबेक कुमार, बिपुल कुमार, शिवकुमार आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग