शराब के नशे में युवक को परिवार के सदस्यों ने ही पुलिस को किया सुपुर्द
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर रहे युवक को परिवार वालों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद आवश्यक कारवाई करते हुए पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव का है। मामले की प्राथमिकी युवक के दादा गौतम चौधरी ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमे बताया है कि उत्पल कुमार शराब के नशे में घर पहुँच परिजनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। समझाने- बुझाने के बाद भी नही माना तो परिजनों ने युवक को पकड़ थाने लाये।जहाँ से रेफ़रल अस्पताल में जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग