शादी की नियत से अपहृत किशोरी बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के लगुनी गांव से शादी की नियत से अपहृत किशोरी को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक तरूण कुमार ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से एकमा बाजार से बरामद किया है। इस दौरान अपहरण का आरोपित रंजन बिहारी राय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित जनता बाजार थाना क्षेत्र के कटेया गांव निवासी रंजन बिहारी राय से आवश्यक पूछताछ कर जेल भेज दिया। उधर पुलिस द्वारा एक अन्य फरार लगुनी गांव निवासी आकाश कुमार महतो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग