जिला परिषद भाग– 01 के भावी प्रत्याशी जमदार राय ने नववर्ष के उपलक्ष्य में निकाली बाइक रैली

संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर जिला परिषद भाग- 01 के भावी प्रत्याशी सह समाजसेवी जमदार राय ने नववर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को अपने समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाल भुसाव पंचायत के हंसराजपुर, हरिहरपुर,मझवलिया,भुषाव आदि गांवों में भ्रमण कर लोगों को नववर्ष की बधाई देते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया।इस दौरान समाजसेवी ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को भी सुना और उन्हें दूर करने का आश्वाशन दिया। समाजसेवी ने बताया कि कोरोना महामारी जैसी विकट परिस्थिति को देखते हुए गत वर्ष अप्रैल महीने से ही हमलोग लोगों के साथ सेवा-भाव से जुटे है।साथ ही स्थानीय लोगों की जरूरतों को देखते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिसको लेकर ग्रामीणों का पूरा-पूरा समर्थन और सम्मान मिल रहा है।जिससे समर्थक काफी उत्साहित दिख रहे है।मौके पर हरेंद्र राय, भरत राय, रामेश्वर राय, ग्यासुदीन, सुनील भाई, त्रिलोकी कुमार, देवनाथ राय, राधेश्याम राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग