राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोविड-19 टीकाकरण को लेकर आज होगी मॉक ड्रिल

कोविड-19 टीकाकरण को लेकर आज होगी मॉक ड्रिल

  • सदर अस्पताल, रेड क्रॉस एवं कसबा पीएचसी को मॉक ड्रिल के लिए किया गया है चिह्नित
  • लगभग 14 हज़ार स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा टीका

पूर्णियाँ। वैश्विक महामारी कोरोना टीकाकरण के सफ़ल क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के आलोक में पूर्णिया ज़िला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसबा में शुक्रवार 8 जनवरी को टीकाकरण को लेकर पूर्वाभ्यास का आयोजन किया जाएगा |. हालांकि इसके पूर्व में बिहार के पटना, बेतिया एवं जमुई ज़िले में कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व चयनित स्थलों पर ड्राई रन का आयोजन किया जा चुका है |. पूर्वाभ्यास या ड्राई रन का मुख्य उद्देश्य यह है कि स्वास्थ्य प्रणाली में कोविड-19 टीकाकरण को रोल-आउट करने के लिए निर्धारित तंत्रों के साथ परीक्षण करना, ज़िला या प्रखंड स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन और उसके संधारण के लिए को-विन पोर्टल के उपयोग व उसके परिचालन का आकलन करना है|

ड्राई रन के लिए ज़िले के तीन स्थलों का किया गया चिह्नित :
कोविड-19 टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन को लेकर ड्राई रन के लिए सदर अस्पताल, रेड क्रॉस व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को चयनित किया गया है |. ड्राई रन के सफल संचालन के लिए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ सुभाष चंद्र पासवान की अध्यक्षता में सदर अस्पताल के प्रतिरक्षण सभागर में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया| जिसमें डीएमएनई दीपक कुमार, यूएनडीपी से सोमेश सिंह, यूनिसेफ के एसएमसी मुकेश कुमार गुप्ता, सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक सिंपी कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह, बीएचएम सह बीसीएम उमेश पंडित, डाटा ऑपरेट परवेज आलम, एएनएम विणा कुमारी व सुनीता कुमारी, और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्णिया पूर्व से बीएचएम सह बीसीएम विभव कुमार, डाटा ऑपरेटर पप्पू कुमार, एएनएम पूजा कुमारी व निशा कुमारी और ज़िला प्रतिरक्षण कार्यालय के डाटा ऑपरेटर प्रदीप कुमार सहित कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे|

आज किया जाएगा ड्राई रन का आयोजन:
जिले के तीनों स्थलों पर लगभग 11 बजे से पूर्वाभ्यास का आयोजन किया जाएगा| इसके लिए सबसे पहले आशा, एएनएम टीकाकरण के लाभार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करेगी|, उसके बाद फर्स्ट वैक्सीनेटर ऑफिसर होम गार्ड होंगे जो लाभार्थी के आई कार्ड का मिलान करेंगे| दूसरा वैक्सीनेटर ऑफिसर डाटा ऑपरेटर होगा जो मौजूद लाभार्थी के पंजीकरण का मिलान करेंगे, और अंतिम में वैक्सीनेटर पंजीकृत व्यक्ति का टीकाकरण करेंगे| उसके बाद टीकाकरण के नजदीक बनाये गए विश्राम गृह या वेटिंग रूम में लगभग आधे घंटे तक लाभार्थी अपने स्वास्थ्य का अवलोकन करेंगे| उसके बाद ही उन्हें बाहर भेजा जाएगा| किसी भी तरह के प्रतिकूल प्रभाव से निपटने के लिए बनाये गए कॉल सेंटर का परीक्षण भी किया जाना है| पूर्वाभ्यास या ड्राई रन की निगरानी के लिए ज़िला प्रशासन की ओर से विभिन्न पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई हैं है |

पूर्णिया में 12 आईएलआर मशीन हैं उपलब्ध:
ज़िला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ सुभाष चंद्र पासवान ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के सुरक्षित संरक्षण के लिए जिले में 12 आईएलआर (आईस लाइन रेफ्रिजरेटर) मशीन उपलब्ध हो चुकी है, जिसमें 2 बड़े आईएलआर सदर अस्पताल के कोल्ड चेन वेक्सिनेशन सेंटर के लिए रखा गया है जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनमनखी को 01 बड़ी आईएलआर मशीन उपलब्ध करायी गयी है | अन्य विभिन्न प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भी यह मशीन उपलब्ध करायी जानी है जिसमें 05 छोटी आईएलआर मशीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपौली, कसबा, अमौर, धमदाहा एवं अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं |. हालांकि मुख्यालय की ओर से पूर्णिया जिले के लिए और भी आईएलआर मशीन आने की संभावना है|

जिले में सिरिंज और अन्य लॉजिस्टिक्स की पर्याप्त आपूर्ति:
कोल्ड चेन हैंडलर अजय कुमार ने बताया कोविड-19 टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के लिए कोल्ड चेन इन्फ्रास्ट्रक्चर, सुई देने के सिरिंज एवं अन्य लॉजिस्टिक्स की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति भी सुनिश्चित कर ली गई है| टीकाकरण स्थलों पर अपनाई जाने वाली विभिन्न तरह की प्रक्रियाओं पर वैक्सीनेटरों को प्रशिक्षित भी किया गया है| जिसमें लाभार्थी सत्यापन, टीकाकरण, कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स प्रबंधन, बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, एईएफआई प्रबंधन और को-विन सॉफ्टवेयर पर जानकारी अपलोड करना शामिल है|

को-विन सॉफ्टवेयर पर 13894 लाभार्थी को किया गया हैं पंजीकृत:
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कोविड टीकाकरण के लिए टीके के वास्तविक स्टॉक की जानकारी, इनके भण्डारण, तापमान एवं लाभार्थी के ट्रेकिंग के लिए को-विन सॉफ्टवेयर का निर्माण किया गया है| यह सॉफ्टवेयर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत कार्यक्रम प्रबंधकों को पूर्व-पंजीकृत लाभार्थियों के लिए स्वचालित सत्र आवंटन करने में सहयोग करेगा| साथ ही लाभार्थी के सत्यापन एवं वैक्सीन अनुसूची के सफल समापन पर एक डिजिटल प्रमाण पत्र भी उत्पन्न करेगा| को-विन सॉफ्टवेयर पर अब तक 13894 लाभार्थियों की सूची तैयार की गई है |