कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन
– सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने लिया पहला टीका
– जिले में तीन स्थानों पर चलाया गया मॉक ड्रिल
– जिले में जल्द उपलब्ध होंगे कोरोना वैक्सीन
– सभी लोगों को चरणबद्ध तरीके से मिलेगा टीका
पूर्णियाँ। कोरोना संक्रमण से हम अब बहुत जल्द उबरने वाले हैं. जल्द ही जिले में कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध हो जाएगी. आमलोगों को टीकाकरण उपलब्ध कराने की स्वास्थ्य विभाग के तैयारियों को लेकर जिले में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण देने का रिहल्सल किया गया. सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा द्वारा पहली टीका लेकर इसकी शुरुआत की गई. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीकाकरण के दौरान जरूरी सावधानियों का ध्यान रखा गया. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने कहा जल्द ही सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा. अभीvतक जिला में टीका उपलब्ध नहीं हुआ है. टीका के उपलब्ध होने पर पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका दिया जाएगा. इसके आंकड़े जिला में उपलब्ध हैं और प्रथम चरण में 14 हजार स्वास्थ्य कर्मी हैं जिन्हें टीका लगाया जाना है.
टीकाकरण करने का रिहल्सल है मॉक ड्रिल :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सुभाष चन्द्र पासवान ने बताया मॉक ड्रिल में टीकाकरण की तैयारियों का समीक्षा की जाती है. इसमें उपलब्ध लोगों को उसी तरह से टीका लगाया गया जैसा कि वास्तविक रूप से कोरोना टीका उपलब्ध होने पर लोगों को लगाई जाएगी. इससे टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा होने के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को अपने कार्यकलापों की जानकारी भी आसानी से मिल जाती है. उन्हें यह भी पता चलता है कि किस प्रकार से कर्मी अपनी भूमिका सावधानी से निभा सकते हैं. टीका उपलब्ध होने परस्वास्थ्य कर्मियों और आमलोगों को इसी प्रक्रिया द्वारा टीकाकृत किया जाएगा.
टीकाकरण स्थल का होगा चयन :
कोरोना वैक्सीन आने के बाद सभी लोगों को चरणबद्ध तरीके से टीकाकृत किया जाना है. इसके लिए अलग से टीकाकरण स्थल का चयन किया जाएगा. प्रथम चरण में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा. स्वास्थ्य कर्मियों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही टीका दी जाएगी. आमलोगों के टीकाकरण के लिए उनके नजदीकी मतदान केंद्रों को टीकाकरण स्थल के रूप में बनाया जाएगा. वहां लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कतारबद्ध होने का, टीकाकरण के बाद आधे घंटे तक टीकाकरण स्थल पर आराम करने का, हाथ सफाई की व्यवस्था आदि उपलब्ध रहेगी.
टीकाकरण टीम में उपलब्ध होंगे विभिन्न कर्मी :
सभी टीकाकरण स्थल पर टीका लगाने के लिए एक विशेष टीम रखी जाएगी. टीकाकरण टीम में भीड़ नियंत्रण के लिए सुरक्षाकर्मी, लाभार्थियों के सत्यापन हेतु सत्यापनकर्ता, टीका लगाने के लिए टीकाकर्मी एवं उनके सहयोगी, टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक लाभार्थी के अवलोकन के लिए उत्प्रेरक आदि उपलब्ध रहेंगे.


More Stories
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में महिला फाइलेरिया मरीजों पर विशेष फोकस
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि